यूपी – अखिलेश यादव का दांव: जयंत चौधरी की रैली से पहले पूर्व सीएम की 2027 की बिसात पर पहली चाल, हिंदू-मुस्लिम समीकरण – INA

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को जिले में दौरा महज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात तक सीमित नहीं रहा। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान में प्रस्तावित स्वाभिमान रैली से ठीक एक दिन पहले सपा अध्यक्ष का सहारनपुर पहुंचना पश्चिमी यूपी की सियासत में कई संदेश छोड़ गया। 




अखिलेश ने संगठन की नब्ज टटोलने के साथ हिंदू-मुस्लिम सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की। 2027 की बिसात पर जिले में अखिलेश की यह पहली चाल मानी जा रही है। अखिलेश यादव पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन और चौधरी इंद्रसैन के आवास पर पहुंचे। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button