खबर शहर , काल बन चुके स्मार्ट सिटी के खुले नाले: आखिर कब ढकेंगे मौत के ये मुहाने? लगातार हादसों के बाद भी इंतजार – INA

आगरा स्मार्ट सिटी के खुले नाले मौत का कुआं बन चुके हैं। लगातार हादसों के बाद भी नगर निगम ने इन्हें ढकने की जहमत नहीं उठाई है। शहर के औद्योगिक संगठन नेशनल चैंबर, एसोचैम, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने खुले नालों को ढकने की मांग उठाई है। उद्यमियों का कहना है कि मौत के मुहानों पर रह रहे लोगों के साथ हादसे रोकने के लिए तत्काल अभियान चलाकर नालों को ढका जाए मगर निगम प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधे हुए है।