यूपी – अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न , सीईओ ने दिया पहला बयान – INA

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सम्पन्न हुई। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद बाहर निकले नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि हमने आज बैठक में एक दूसरे से परिचय किया और कई मुद्दों पर चर्चा की। हम . कई और बैठकें करेंगे जिससे कि मैं यहां के काम को पूरी तरह समझ लूं फिर अपना कार्यभार ग्रहण करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा करने का अवसर मिला है।

बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, महासचिव गोविंद देवगिरी, कोषाध्यक्ष महेश भागचंद, ट्रस्टी मदन मोहन पांडे सहित अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ट्रस्ट में पदाधिकारियों के बदलाव के बाद हुई यह पहली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था को लेकर . की कार्ययोजना पर चर्चा होने की बातें कही जा रही थीं। बैठक में सभी पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय करने के बाद, लेखा-जोखा, अकाउंटिंग व्यवस्था और ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज से जुड़े विषयों पर भी पदाधिकारियों को जानकारी दी गई।

नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा के पदभार संभालने के बाद ट्रस्ट कार्यालय में हुई यह पहली अहम बैठक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई व्यवस्था का खाका इसी तरह की बैठकों में तैयार किया जाएगा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button