सीजी- सीजी: ‘सैनिकों का अपमान है ऐसी टिप्पणी’, राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ विवाद पर भाजपा के केदारनाथ गुप्ता का पलटवार – INA

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर छत्तीसगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए व्यक्ति की योग्यता, नीयत और देश के प्रति समर्पण को देखा जाना चाहिए।
केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि एयर मार्शल जैसे पद पर रह चुके व्यक्ति को राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपना अपने आप में उनके अनुभव और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति को लेकर गलत तरीके से टिप्पणी करना सैनिकों का अपमान है।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | On Congress leader Rashid Alvi’s remarks over Air Marshal Jeetendra Mishra (Retd) being appointed as the first CEO of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Chhattisgarh State Cooperative Bank Limited Chairman Kedar Nath Gupta says, “The policy… pic.twitter.com/Z5yr2P1ln5
— ANI (@ANI) September 3, 2026
उन्होंने राशिद अल्वी से अपने बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की। गुप्ता ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैन्य अधिकारियों के योगदान और उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने से पहले उनके पूरे सेवाकाल और योगदान को ध्यान में रखना चाहिए।
केदारनाथ गुप्ता ने . कहा कि किसी भी संस्था या व्यवस्था में गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं खामियां सामने आती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए योग्य और सक्षम लोगों को जिम्मेदारी देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी काम के पीछे की नीति और नीयत स्पष्ट होनी चाहिए। योग्य लोगों की नियुक्ति से व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है और यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि भविष्य में गलतियां दोबारा न हों। एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति और राशिद अल्वी के बयान को लेकर सामने आए इस राजनीतिक विवाद के बीच अब दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में हैं।