खबर शहर , जन्माष्टमी 2026: महंगा हुआ कान्हा का भोग, मेवा के इतने बढ़ गए दाम; हरा पिस्ता खरीदने से पहले सोचना पड़ेगा – INA


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर (शुक्रवार) को है। घरों और मंदिरों में कान्हा के जन्म की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार भगवान के प्रिय भोग पाग पर महंगाई का साया है। चिरौंजी, गिरी का बुरादा, किशमिश और खरबूजे के बीज तक के दामों में भारी उछाल है। इस महंगाई ने आम श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया है।