Sport : चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच बढ़ाया श्रीलंका का मान, जानिए एशिया कप में हैट्रिक लेकर बनाए कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड #INA

Chamari Athapaththu : श्रीलंका की कप्तान और बाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज चामारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिला एशिया कप 2026 में अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से तहलका मचाकर श्रीलंका का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. चामारी ने 7 विकेट के साथ हैट्रिक लेकर कई कीर्तिमान रच डाले हैं. उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. आइए उनके सभी 5 रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.
दरअसल, इन दिनों महिला एशिया कप 2026 खेला जा रहा है, जिसमें ग्रुप बी से टूर्नामेंट का छठवां मुकाबला श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडोनेशिया 18.3 ओवर में 49 रनों पर ढेर हो गई और 75 रनों से मैच हार गई.
चामारी अटापट्टू ने 7 विकेट लेकर बिखेरा जलवा
इस मुकाबले में बॉल के साथ चामारी अटापट्टू ने इतिहास रच डाला. उन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए और 7 विकेट हासिल किए. इन 7 विकेट में उनकी हैट्रिक भी शामिल हैं. उन्होंने लगातार तीन बॉल पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया.
What a day out for Chamari Athapaththu as the Sri Lanka captain collects a seven-wicket haul and the fifth best figures of all time in Women’s T20Is 😲
More 👉 https://t.co/gYKGvAkKcZ pic.twitter.com/qpoAVR4soC
— ICC (@ICC) September 3, 2026
चामारी अटापट्टू ने हासिल की हैट्रिक
जब इंडोनेशिया 18 ओवर तक 49/7 पर था, तब उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की. चामीरी ने 19वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर, अथापथु ने नी कडेक एरियानी, सांग मेप्रियानी और दारा ए लक्ष्मी परमिता को आउट किया और अपनी हैट्रिक हासिल की. इससे पहले उन्होंने पावरप्ले में दोनों ओपनर, मारिया कोराजोन और रहमावती पंगेस्टुती के साथ ही नी पुतु आयु नंदा सकारिनी को आउट भी आउट किया था.
Chamari Athapaththu’s 7/5, including a hat-trick, rewrites the Women’s Asia Cup record books. 📚
Watch #DPWorldWomensAsiaCup2026 LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/nr0zQSRWR1
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 2, 2026
चमारी अटापट्टू ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
- चमारी अटापट्टू टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बनीं हैं. अब तक एशिया कप में श्रीलंका की कोई भी महिला गेंदबाज हैट्रिक नहीं हासिल कर पाई है. अब चामारी ऐसा करने वाली पहली श्रीलंकाई विमेंस क्रिकेटर बन गई हैं.
- चमारी अटापट्टू 7/5, टी20 इंटरनेशनल इतिहास में किसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी (पुरुष या महिला) के लिए सबसे अच्छा बॉलिंग रिटर्न है.
- चमारी अटापट्टू एशिया कप (महिला या पुरुष) मैच में सात विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं हैं. उनसे पहले अब तक कोई भी गेंदबाज 7 विकेट विकेट नहीं ले पाई है. चामारी से पहले पाकिस्तान की जावेरिया खान ने 8.1 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट बांग्लादेश के खिलाफ दांबुला में हासिल किए थे. उन्होंने 2008 महिला एशिया कप में ऐसा किया था.
- चमारी अटापट्टू इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की दूसरी कप्तान बन गई है. चामारी से पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने 2022 में पेरू के खिलाफ 3 रन देकर 7 विकेट झटके थे.
- चमारी अटापट्टू एशिया कप में टी-20 इंटरनेशनल में किसी श्रीलंकाई गेंदबाज (मेंस या विमेंस) का बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल करने वाली गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अंजता मेंडिस को पीछे छोड़ दिया है. अंजात ने 2012 पुरुष एशिया कप में 4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें : Womens Asia Cup 2026: टीम इंडिया हांगकांग चाइना के साथ आज खेलेगी अपना दूसरा मुकाबला, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच बढ़ाया श्रीलंका का मान, जानिए एशिया कप में हैट्रिक लेकर बनाए कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,