Sport : स्मृति मंधाना बनीं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज, जानिए किसे छोड़कर बनीं नंबर-1 #INA

Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया है. स्मृति अपने ही देश की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. जी हां, स्मृति मंधाना वुमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. तो आइए आपको उनके रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं…
स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास
🚨 Record Alert 🚨
Smriti Mandhana is now the leading run-getter in women’s internationals 🫡🫡
She surpasses former #TeamIndia captain Mithali Raj 👏👏#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/qqxNYJcunz
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार को हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया. उन्होंने 64 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.7 5 का रहा. इसी के साथ स्मृति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गए हैं. वह सबसे तेजी से 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने सिर्फ 281 पारियों में यह मुकाम हासिल किया. वह खेल के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं.
इसी के साथ मंधाना ने मिताली राज के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. शानदार बाएं हाथ की बल्लेबाज अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं; उनसे पीछे न्यूजीलैंड की सूज़ी बेट्स (10,740 रन) और रिटायर हो चुकीं मिताली राज हैं. महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:-
10880 – स्मृति मंधाना
10868 – मिताली राज
10740 – सूज़ी बेट्स
10273 – शार्लेट एडवर्ड्स
10007 – स्टेफनी टेलर
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक
हांगकांग के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा कारनामा कर दिया है. वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया है. यहां डालिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर्स की लिस्ट पर नजर:-
18 – स्मृति मंधाना
17 – मेग लैनिंग
17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
15 – हेली मैथ्यूज
14 – सूज़ी बेट्स
14 – टैमी ब्यूमोंट
The star of the show 🤩⭐️
Vice-captain @mandhana_smriti is adjudged the Player of the Match for her exhilarating performance as #TeamIndia are through . the semis of the #WomensAsiaCup #INDvHK pic.twitter.com/TQRaDiTM3R
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 93वां 50+ स्कोर भी बनाया और दुनिया में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक बार ऐसा करने के मामले में मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी की. WT20I में उनका 37वां 50+ स्कोर पहले से ही एक रिकॉर्ड है. उनसे पीछे ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 33 बार ऐसा किया है.
हांगकांग के खिलाफ बनाया गया मंधाना का 124 रन का स्कोर महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इसने 2024 में डाम्बुला में मलेशिया के खिलाफ श्रीलंका की चमारी अथापथु के नाबाद 119 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उनका 124 रन का स्कोर WT20I में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी है. महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाना
93 – मिताली राज
93 – स्मृति मंधाना
80 – शार्लेट एडवर्ड्स
79 – सूज़ी बेट्स
74 – स्टेफ़नी टेलर
74 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
ये भी पढ़ें: एशिया कप में बैक टू बैक मैच जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, यहां जानें अंक तालिका का पूरा हाल
स्मृति मंधाना बनीं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज, जानिए किसे छोड़कर बनीं नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,