Sport : रोहित शर्मा से अजीत अगरकर के फ्यूचर तक… BCCI रिव्यू मीटिंग के बाद सामने आईं 5 बड़ी बातें, क्या आपको हैं मालूम #INA

5 Key Points After Review Meeting: टीम इंडिया के हालिया विदेशी दौरों पर उठ रहे सवालों पर चर्चा करने के लिए BCCI ने गुरुवार को मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक अहम रिव्यू मीटिंग की. इस रिव्यू मीटिंग में मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर सहित कई प्रमुख अधिकारी शामिल हुए. हालांकि, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में नहीं पहुंच पाए थे. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अगरकर के बैठक में शामिल न हो पाने की वजह के बारे में बताया कि ये मीटिंग काफी शॉर्ट नोटिस पर बुलाई गई थी, जिसकी वजह से अजीत अगरकर इसमें हिस्सा नहीं ले सके.
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर आया अपडेट?
BCCI की हालिया रिव्यू मीटिंग के बाद रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट की अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ताओं की ओर से मिले संदेश के बाद रोहित संन्यास के लिए तैयार थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर उन्होंने जोरदार वापसी की. मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके संन्यास की खबरें महज अफवाह हैं. वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा बने हुए हैं.
🚨Outcomes of BCCI meeting
– There is no sign of Rohit’s Retirement as of now but no confirmation about the ODI WC 2027
– Indian Management has gone beyond the Mohhmad Shami & Bhuvneshwar Kumar
– Jasprit Bumrah, Mohhmad Siraj, Prasidh Krishna & Harshit rana is confirmed names… pic.twitter.com/hkktrJOU4X
— Bhanu (@Bhanu_R780) September 4, 2026
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार से बढ़ चुके हैं आगे
भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया रिव्यू मीटिंग के बाद यह साफ हो गया है कि सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट अब भविष्य की ओर देख रहे हैं. टेस्ट और सीमित ओवरों के फॉर्मेट में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों से आगे बढ़ने का फैसला लिया जा चुका है. बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा सफेद गेंद क्रिकेट के लिए निश्चित नाम हैं.
केएल राहुल हैं फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका को लेकर केएल राहुल टीम मैनेजमेंट की फर्स्ट च्वॉइस बने हुए हैं. राहुल का अनुभव और वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उन्हें ऋषभ पंत पर बढ़त दिलाता है. हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, राहुल आगामी 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए पहली पसंद विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. वहीं, ऋषभ पंत बैकअप के तौर पर टीम की योजनाओं में शामिल हैं.
रवींद्र जडेजा पर नहीं हुआ कोई फैसला
टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को लेकर रिव्यू मीटिंग के बाद फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जडेजा ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट लिए, लेकिन उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
अजीत अगरकर के भविष्य पर हुआ फैसला?
BCCI की 3 सितंबर 2026 को हुई रिव्यू मीटिंग में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य पर कोई फैसला नहीं हुआ. बैठक में अगरकर खुद शामिल नहीं हो सके. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगरकर शहर से बाहर थे और खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन भी बैठक में शामिल नहीं हो पाए.
गौर करने वाली बात ये रही कि मीटिंग में उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त होना है, इसलिए अब उनके भविष्य पर अलग से फैसला होने की संभावना है। फिलहाल बीसीसीआई ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने या खत्म करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को सचिन जैसा बनाकर मानेगा BCCI! खुद देवजीत सैकिया ने किया खुलासा, बोले- ‘हम उसे बहुत सीरियसली ले रहे…’
रोहित शर्मा से अजीत अगरकर के फ्यूचर तक… BCCI रिव्यू मीटिंग के बाद सामने आईं 5 बड़ी बातें, क्या आपको हैं मालूम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,