खबर शहर , आग में जिंदा जले कोचिंग संचालक: 72 घंटे तक अपनों का इंतजार, कोई नहीं आया; लावारिस में हुआ अंतिम संस्कार – INA

आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से जिंदा जल गए कोचिंग संचालक विनय बोस का पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन के नहीं मिलने पर लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहचान के लिए कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित रखा गया है। पुलिस परिजन की जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी है।


विनय बोस आवास विकास कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। उन्हें लकवा की समस्या थी। उनके भाई सुनील बोस भी साथ रहते थे। 30 अगस्त को घर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। घर में प्रवेश किया गया तो विनय मृत मिले। वहीं भाई का पता नहीं चला। बताया गया कि वो दो दिन पहले ही चले गए थे। आधार कार्ड पर लिखे छत्तीसगढ़ के पते के बारे में जानकारी की।

मगर परिजन से संपर्क नहीं हो सका। 72 घंटे बीतने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृत्यु का कारण जलने से होना आया है। मृतक के परिजन के बारे में जानकारी के लिए एक टीम को लगाया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button