Sport : India vs Pakistan : पाकिस्तान की किन 5 खिलाड़ियों से हरमनप्रीत कौर की टीम को होगा खतरा, देखिए इनके खतरानाक आंकड़े #INA

India vs Pakistan : महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. शनिवार रात 8 बजे इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. पाकिस्तान और भारत के मैच का हर क्रिकेट फैन इंतजार कर रहा है. अब आज रात उनका इतंजार पूरा होगा. भारतीय महिला क्रिकेट के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कौन सी पांच खिलाड़ी आज खतरा साबित हो सकती हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
आज का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी. इस मैच में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अपने शानदरा प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद होगी.
𝐈𝐓’𝐒 𝐓𝐈𝐌𝐄. 🔥
𝐀𝐬𝐢𝐚’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐬𝐭𝐚𝐠𝐞. 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐫𝐢𝐯𝐚𝐥𝐫𝐲.Watch our Tigresses roar in the #INDvPAK clash tonight from 7 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/v88ki4cuWo
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
पाकिस्तान की इन 5 खिलाड़ियों से होगा टीम इंडिया को खतरा
हरमनप्रीत कौर की इंडियन क्रिकेट टीम के लिए आज पाकिस्तान की मुनीबा अली, गुल फिरोजा, फातिमा सना, नशरा संधू और सादिया इकबाल खतरा बन सकती हैं. इन पाचों खिलाड़ियों से भारत की बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बचकर रहने की उम्मीद होगी. क्योंकि इनके आंकड़े काफी खतरनाक हैं. आइए इनके टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन पर जनर डालते हैं.
🏏 तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबले के लिए! 🔥
महिला एशिया कप 2026 | 🇮🇳 भारत Vs पाकिस्तान 🇵🇰
📺 LIVE देखें DD Sports (DD Free Dish) पर।#INDvPAK #WomensT20AsiaCup #Cheer4Bharat #TeamIndia @BCCIWomen @ImHarmanpreet @ACCMedia1 pic.twitter.com/Gj97ayNC3x
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 5, 2026
1 – मुनीबा अली
पाकिस्तान की दाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मुनीबा अली भारत के लिए बल्लेबाजी में सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. मुनीबा ने भारत के लिए ज्यादातर मौकों पर बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 98 टी20 मैचों की 96 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 1872 रन बनाए हैं. मुनीबा भारत के खिलाफ 7 मैचों में 142 रन बना चुकी हैं.
2 – गुल फिरोजा
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की दाएं हाथ की बल्लेबाज गुल फिरोजा भी भारतीय गेंदबाजों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 33 टी20 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 498 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से हालांकि भारत के खिलाफ 3 मैचों में सिर्फ 17 रन निकले हैं. वो भारत के खिलाफ कभी भी बड़ी पारी खेल सकती हैं.
3 – फातिमा सना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर फातिमा सना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. वो बॉल और बल्ले दोनों से दम दिखाने की काबिलियत रखती हैं. उन्होंने 64 मैचों में पाकिस्तान के लिए 60 विकेट चटकाए हैं, वहीं बल्ले के साथ 3 अर्धशतकों के साथ 800 रन भी बनाए हैं. आज अगर वो बॉल और बल्ले से धमाल मचाती हैं तो टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज सकती है.
That’s that from the second game for India in the #WomensAsiaCup #TeamIndia with a resounding 137-run win against Hong Kong as they march into the semi-final 👏👏
Scorecard – https://t.co/5owq9vvH2Z #INDvHK pic.twitter.com/3CVAox0O6c
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
4 – नशरा संधू
पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर नशरा संधू भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं. उन्होंने 86 टी20 मैचों की 85 पारियों में 83 विकेट अपने नाम किए हैं. इस लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 6 मैचों में 7 विकेट भी हासिल किए हैं.
5 – सादिया इकबाल
पाकिस्तानी स्पिनर सादिया इकबाल अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को परेशान करती हैं. वो अपनी लेफ्ट आर्म ओर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी से भारतीय बैटर्स के लिए आज दुबई की पिच पर खतरा साबित हो सकती हैं. उन्होंने 65 टी20 मैचों में कुल 83 विकेट चटकाए हैं. वलो भारत के खिलाफ 5 मैचों में 6 विकेट ले चुकी हैं.
ये भी पढ़ें : IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान के बीच आज कितने बजे से होगा मैच, जानिए पिच और संभावित प्लेइंग-11 से जुड़ी सारी डिटेल्स
India vs Pakistan : पाकिस्तान की किन 5 खिलाड़ियों से हरमनप्रीत कौर की टीम को होगा खतरा, देखिए इनके खतरानाक आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,