Sports- यूएस ओपन: अंतिम-16 में पहुंचने के बाद क्या बोले अल्कारेज? अपनी रिकवरी और प्रदर्शन को बताया चौंकाने वाला -#INA

कार्लोस अल्कारेज इस बात से खुश हैं कि चार महीने की चोट के बाद यूएस ओपन में वापसी करते हुए उनके शरीर का रिस्पॉन्स अच्छा है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने अपने शुरुआती तीन मैचों में सिर्फ एक सेट गंवाते हुए यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। अल्कारेज ने माना कि उन्हें पता नहीं था कि टूर पर लौटने पर उनका शरीर कितना सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि हर मैच के बाद वह अच्छी तरह से रिकवर हुए हैं।  


Credit By Amar Ujala

Back to top button