खबर शहर , आगरा न्यूज: एनएसजी कमांडो के बैग से घड़ी-सामान चोरी, ऑटो चालक पर ने बातों में उलझाया; फिर की ये करामात – INA

नागालैंड में तैनात एनएसजी के नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह के बैग से चोरी हो गई। आरोप है कि एत्माद्दौला क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने उनकी घड़ी और अन्य सामान चुरा लिया। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को उन्होंने टूंडला स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो लिया था।

ऑटो चालक ने उन्हें रामबाग चौराहे पर उतारा। बातों में उलझाकर उसने बैग से टाइटन की घड़ी और कुछ खाने-पीने का सामान चुरा लिया। घर पहुंचने पर पत्नी ने सामान गायब होने की जानकारी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बंदूक दिखाकर धमकाया, बच्चे को मारने की धमकी

 एत्माद्दौला क्षेत्र की पीड़िता ने छह लोगों पर एक राय होकर मारपीट, बंदूक दिखाकर धमकाने, छेड़खानी और जबरन घर में घुसने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे टेकचंद, आशीष, रीना, देवी, फूलसिंह और सौरभ ने घर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके पांच वर्षीय बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button