खबर शहर , दुस्साहस: छात्रा से अश्लील हरकत, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज – INA

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में बीयूएमएस की पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने युवक पर रास्ते में अश्लीलता और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्ता थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह ससुराल से मायके जा रही थी। रास्ते में गुदड़ी मंसूर खां निवासी रीनू ने उसके सामने से निकलते समय अश्लीलता और अभद्रता की।

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता जामिया, दिल्ली से बीयूएमएस की पढ़ाई कर रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button