Sport : 'मैंने पेनकिलर लेकर…' रिंकू सिंह ने किया बड़ा खुलासा, मेरठ मावेरिक्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद दिया बड़ा बयान #INA

Rinku Singh : भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. रिंकू को इससे पिछली सीरीज में मौका मिला था, जहां उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से खेला गया था. रिंकू सिंह ने दलीप ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने सेंट्रल जोन की ओर से ईस्ट जोन के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली.
अब एक बार फिर रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थितियों में धमाल मचाया है. उत्तर प्रदेश के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, दर्द में भी रिंकू सिंह ने किस तरह बल्लेबाजी की और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा. दरअसल, रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी करते हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
RINKU SINGH 🆚 LCK – UP T20 🏏
34 (40)
1️⃣ Four | 1️⃣ SixPlayed despite a right-hand injury.
A determined knock under difficult circumstances. 👏
Rinku Singh showing grit and commitment when it matters. pic.twitter.com/vM6pxGtljo
— Rokte Amar KKR (@Rokte_Amarr_KKR) September 3, 2026
रिंकू सिंह ने दर्द में भी खेली शानदार पारी
क्वालिफायर 1 में मिली पिछली हार को याद करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि, ‘मैं टीम के लिए कुछ भी करूंगा, चाहे उसमें चोट लगे या कुछ और हो. मुझे लगा कि अगर मैं थोड़ा और फिट होता और कोई बल्लेबाज मेरे साथ टिका रहता, तो हम वह मैच जीत सकते थे. आज भी वैसी ही स्थिति थी. मैंने पेनकिलर ली और खेला. मेरा हाथ थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा था, लेकिन सच कहूं तो मुझे अभी भी काफी दर्द हो रहा है’.
मैच को फिनिश करने पर रिंकू का बड़ा बयान
मैच फिनिश करने पर रिंकू सिंह ने कहा कि, ‘आपको सावधानी से तैयारी करनी होती है और लगातार सोचना होता है कि किस गेंद पर अटैक करना है, स्ट्राइक कैसे रोटेट करनी है और क्रीज में आप कितनी गहराई में खड़े हैं. ये हिसाब-किताब आपके दिमाग में चलते रहते हैं. इतने लंबे समय से अपनी पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए मुझे ऐसी ही स्थितियों में खेलने की आदत हो गई है, जहां कुछ गेंदों पर कुछ खास रन बनाने की जरूरत होती है. यह बस एक आदत बन गई है’.
Let me tell you guys one interesting thing 👀
In UPT20 Meerut Mavericks won first 7 out of 7 matches under Rinku Singh’s captaincy
But after Rinku left for the Duleep Trophy, Meerut couldn’t win even one of their next 3 matches
For those saying Rinku has no leadership quality pic.twitter.com/kRCC6V8T0o
— 𝔸🅖︎𝕄 (@AGM9089) September 3, 2026
रिंकू ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘हमारा बैटिंग ऑर्डर वैसा प्रदर्शन नहीं कर रहा है जैसा हम चाहते हैं. इस मुकाबले में भी हमने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए. मैंने बल्लेबाजों से बात की थी कि हम खुद को बेहतर कैसे तैयार कर सकते हैं, हमें मानसिक रूप से खेल के प्रति कैसा नजरिया रखना चाहिए और मैच को अंत तक ले जाना कितना जरूरी है. हमारी मुख्य चर्चा इसी बारे में थी’.
रिंकू सिंह ने की यश गर्ग की तारीफ
उन्होंने कहा कि, ‘मैं सोच रहा था कि मुझे प्रशांत को गेंदबाजी करनी चाहिए. मैंने जीशान को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे आउट कर सकता हूं, इसलिए मुझे पूरा भरोसा था कि यह मेरे और टीम के लिए बहुत अच्छा ओवर साबित हो सकता है. यश पिछले चार वर्षों से हमारी टीम के लिए शानदार काम कर रहे हैं. वह लगातार अहम विकेट लेकर योगदान देते हैं, वह फील्डिंग में चुस्त हैं और बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं’.
Meerut Mavericks qualifies . the finals of UPT20 League 💜🏆
Rinku scored 37 (23)* with 2 fours & 2 sixes 🔥🧨 pic.twitter.com/Z0G29GYxcU
— Rokte Amar KKR (@Rokte_Amarr_KKR) September 4, 2026
यूपी टी20 लीग 2026 के क्वालिफायर-2 मैच में पहले बैटिंग करते हुए नोएडा किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते मेरठ मावेरिक्स को जीत के लिए 135 रन का मामूली लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू की टीम लड़खड़ा गई थी. टीम 61 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली. यश गर्ग ने 44 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी और फाइनल में पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें : Explainer: पाकिस्तान क्रिकेट में क्यों होती है इतनी उथल-पुथल? कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को किस वजह से किया जाता है बाहर, जानें कारण
'मैंने पेनकिलर लेकर…' रिंकू सिंह ने किया बड़ा खुलासा, मेरठ मावेरिक्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,