यूपी – लखनऊ में बड़ा हादसा: पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलटी, मजदूर की मौत; कई लोग घायल – INA

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव की है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास पिछले कुछ दिनों से पेड़ काटने का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मजदूर क्रेन की मदद से पेड़ की भारी डाल उतार रहे थे। इसी दौरान अधिक वजन होने से क्रेन डाल का भार नहीं संभाल सकी और डाल समेत पलट गई। 

इसकी चपेट में आने से सोनू (20) निवासी मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके कुछ साथी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को मोहनलालगंज, सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button