यूपी – चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों से मिले योगी: ‘आपदा पीड़ित अकेले नहीं, सरकार आपके साथ’, सीएम का पीएम आवास का एलान – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट दौरे के दौरान बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मंदाकिनी नदी के उफान से हुई तबाही का हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रामघाट पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों व स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनका हाल जाना।