Sport : दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, तो हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश, जानिए कितनी है प्राइज मनी? #INA

Duleep Trophy 2026 Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. जहां, ईस्ट जोन के बल्लेबाजों की ओर से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. अब सवाल उठता है कि दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में बताते हैं…

दलीप ट्रॉफी 2026 में आमने-सामने हैं ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईशान किशन की ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम के बीच खेला जा रहा है. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर सभी का फोकस है, क्योंकि 15 साल की उम्र में ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़ने की काबिलियत रखता है. वहीं, ईशान किशन, तिलक वर्मा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी एक्शन में नजर आएंगे. बता दें, ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. (खबर लिखे जाने तक) ईस्ट जोन का स्कोर 246/4 हो गया है.

कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

बीसीसीआई अपने घरेलू इवेंट्स में जीतने वाली टीमों को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम देता है. ऐसे में अभी जारी दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में 1 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि रनरअप टीम पर भी पैसों की बारिश होगी और उसे भी 50 लाख रुपये मिलेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम जीतती है और एक करोड़ रुपये ईनाम अपने नाम करती है और किस टीम के नाम 50 लाख रुपये होंगे.

साउथ जोन और ईस्ट जोन ने कितनी बार जीती हैं दलीप ट्रॉफी?

साउथ जोन की टीम ने अब तक दलीप ट्रॉफी के इतिहास में 14 बार विजेता (2 बार संयुक्त विजेता सहित) ट्रॉफी जीती है. वहीं, 25 बार फाइनल तक का सफर तय किया है. ईस्ट जोन की टीम की बात करें, तो इस टीम ने 2 बार विजेता (2011-12 और 2012-13 सीजन में) ट्रॉफी उठाई है और 7 बार फाइनल खेला.

ऐसी हैं दोनों टीमें

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जयसवाल

साउथ जोन की टीम: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, वैधवथ कावरप्पा, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना

ये भी पढ़ें: इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-‘अरे संडे से पहले ही निपटा दिया’

दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, तो हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों की बारिश, जानिए कितनी है प्राइज मनी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button