यूपी – यूपी में छह की मौत: दिव्यांग बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत छह की गई जान – INA

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बहजोई थाना इलाके के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर यह घटना हुई। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांव बमनेटा के निकट भीषण टक्कर हुई। दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो डंपर से जा भिड़ा।


इस हादसे में दो मासूमों सहित छह लोगों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। 

यह हादसा उस समय हुआ जब टेंपो चालक सौदान 11 सवारियों को लेकर बहजोई से चंदौसी जा रहा था। टेंपो बहजोई से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव बमनेटा के पास पहुंचा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। डंपर भी सड़क किनारे पलट गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button