Sport : ईशान किशन ने शतक ठोक रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, जानिए बना डाला कौन सा बड़ा रिकॉर्ड #INA

Ishan Kishan : भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है. ईशान ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ शतक लगाया है. इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर डाला है. ईशान ने इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद क्रीज पर आकर ईस्ट जोन की पारी को आगे बढ़ाया और शानदार पारी खेली. उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है.

ईशान किशन ने खेली 111 रनों की धमाकेदार पारी

इस मैच में ईशान किशन ने पहले 71 बॉल में 7 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद ईशान ने 122 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. ईशान ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 135 बॉल का सामना करते हुए 14 चौके और 1 छक्के के साथ 111 रनों की पारी खेली. ईशान आज के दिन नाबाद पवेलियन लौटे. अब वो दूसरे दिन अपनी पारी 111 रनों से आगे शुरू करेंगे. 

ईशान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि

इस पारी की बदौलत ईशान किशन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. ईशान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं. ईशान 4000 या 4000 से अधिक रन बनाने वाले खास भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. अब वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

ईशान किशन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन 

ईशान किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आज तक कुल 67 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 109 पारियों में 40 की शानदार औसत से कुल 4060 रन अब तक बना लिए हैं. किशन के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 10 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज भी दर्ज हैं.  उनके द्वारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेली गई 273 रनों की पारी उनकी उच्चतम पारी है. 

  • कुल मैच: 67
  • कुल इनिंग: 109
  • कुल रन: 4060+
  • औसत: लगभग 40.00
  • शतक/अर्धशतक: 10 शतक और 19 अर्धशतक
  • सबसे ज़्यादा स्कोर: 273 रन

इस मुकाबले की पारी से पहले ईशान किशन ने 66 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे, जिसकी 108 पारियों में 39.52 के औसत से कुल 3952 रन बनाए थे. साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 49 रन बनाने की साथ ही बनाते ही उन्‍होंने 4000 हजार रन का माइल स्‍टोन पार कर लिया है. 

इस मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीता और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को पहले फील्डिंग करने का न्योता दिया. टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आए. वैभव ने 44 रनों की पारी खेली वहीं, ईश्वरन ने 72 रन बनाए. टीम के लिए शिखर मोहन ने 85 रनों का योगदान दिया और कुमार क्रुशाग्र 63 रन बनार ईशान किशन के साथ नाबाद हैं.

ये भी पढ़ें : ‘मैंने कप्तान और कोच से सवाल पूछे…’ सुरेश रैना का लंबे समय बाद रिटायरमेंट पर छलका दर्द, क्या विराट कोहली पर साधा निशाना?

ईशान किशन ने शतक ठोक रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, जानिए बना डाला कौन सा बड़ा रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button