यूपी – यूपी : कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत, चौथी बेटी की हालत गंभीर – INA

कानपुर के भीतरगांव में रविवार सुबह साढ़े दस बजे एक भीषण हादसा हो गया। यहां अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में गृहस्वामी मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह दो मंजिला कच्चा मकान ढह गया।



हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से मलबे से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, पल्लवी व नीतू को बाहर निकाला गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button