Sport : टीम इंडिया किसके साथ खेलेगी महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच, जानिए क्या पाकिस्तान से फिर होगी फाइनल में टक्कर? #INA

Womens Asia Cup 2026 : महिला एशिया कप 2026 का खेल काफी रोमांचक हो गया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना चुकी है. भारत के अलावा अन्य किसी भी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अभी तक प्रवेश नहीं किया है. इस बार एशिया कप 2026 में 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. इस बार ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चाइना हैं. वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया हैं.
ग्रुप ए से भारत ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ग्रुप ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत ने 3 मैचों में से 3 मैचों जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब इस ग्रुप से दूसरी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पाकिस्तान हो सकती हैं. पाकिस्तान के 2 मैचों में 2 अंक है, उसे एक मैच में जीत और एक में हार मिली है. अभी टीम का एक मैच बाकी है, जो हांगकांग चाइना है, जिसे पाकिस्तान आसानी से जीत लेगा और 4 अंकों के साथ ग्रुप ए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.
Innings Break!
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! 🙌 🙌
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali VermaStay tuned for India’s chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
ग्रुप बी से कौन सी टीम मारेगी सेमीफाइनल में एंट्री
ग्रुप बी की बात करें तो, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल कर लिए हैं. वहीं बांग्लादेश 1 मैच में 2 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं. इस ग्रुप में यूएई 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं. इस ग्रुप से श्रीलंका क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. श्रीलंका ग्रुप में टॉप भी कर सकती है. वहीं दूसरी टीम के लिए बांग्लादेश और यूएई के बीच चक्कर होगी. यूएई का एक मैच बचा है, जिसे जीतकर वो ज्यादा से ज्यादा 4 अंक कर सकती है. वहीं बांग्लादेश के 2 मैच बाकी है, जो उसने जीते तो उसके बात 6 अंक करने का मौका होगा. ऐसे स्थिति में साफ है कि, ग्रुप बी से महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम में जगह बना सकती हैं.
The focus now shifts . another massive rivalry! Sri Lanka and Bangladesh square off this evening with plenty on the line. Given the history between these two sides ~ another cracker could be on the cards 🇱🇰🇧🇩#DPWorldWomensAsiaCup2026 #SLWvBANW #ACC pic.twitter.com/X5z9NNGoJb
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 6, 2026
टीम इंडिया की सेमीफाइनल में किससे होगी टक्कर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. अब उसकी टक्कर सेमीफाइनल में किस टीम से होगी. आइए इस बारे में जानते हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम से भिड़ सकती है.
आपको बता दें कि, पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप-A की नंबर-1 टीम और ग्रुब-B की दूसरे नंबर की टीम के बीच होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप-A की दूसरे स्थान की टीम और ग्रुप-B की नंबर-1 टीम के बीच होगा. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहला सेमीफाइनल मैच खेलने वाली हैं, जिसमें वो ग्रुप-B की दूसरे नंबर की टीम से खेलने वाली है.
ग्रुप बी से श्रीलंका नंबर 1 रह सकती है, क्योंकि वो इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीम है और इस समय टेबल में टॉप पर है. वहीं बांग्लादेश की टीम ग्रुप B में दूसरे नंबर पर रह सकती है. ऐसे में भारत का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश के साथ होने की संभावना ज्यादा है. ऐसे में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है.
The spinners brought their A-game tonight and have put India within touching distance of two more points. Pakistan will need something special early in the second half . turn this around. Stay tuned!👊#DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvPAKW #ACC pic.twitter.com/JIxwiPyeCb
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2026
वहीं अगर पाकिस्तान ग्रुप A से दूसरे नंबर पर रहकर दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका से खेलती है और उसे जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लेती है और पहले सेमीफाइनल को जीतकर भारत फाइनल में जगह बना लेती है, तो इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर टक्कर होगी और दोनों टीमें एशिया कप 2026 में फाइनल में खेलती हुई नजर आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने शतक ठोक रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम, जानिए बना डाला कौन सा बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया किसके साथ खेलेगी महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच, जानिए क्या पाकिस्तान से फिर होगी फाइनल में टक्कर?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,