विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना लक्ष्य: CM:रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग-पीतमपुरा में दी सौगातें, 13 पार्कों के सौंदर्यीकरण का हुआ उद्घाटन- INA NEWS

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को शालीमार बाग और पीतमपुरा में नागरिक सुविधाओं, कनेक्टिविटी और स्वच्छता से जुड़ी कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शालीमार बाग को स्वच्छता, हरित क्षेत्र और बेहतर जनसुविधाओं से युक्त आदर्श विधानसभा बनाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने बीबी-ब्लॉक में नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर एएफ-ब्लॉक और सीएंडडी ब्लॉक की मेन रोड पर खुले ओवरहेड बिजली के तारों को अंडरग्राउंड केबल में बदलने का काम शुरू कराया गया।
प्रमुख विकास कार्य एवं सौगातें श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज (पीतमपुरा) से रिंग रोड तक ₹2.84 करोड़ की लागत से बनने वाली नई सड़क का शुभारंभ किया। हैदरपुर नेहरू कैंप में नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक और एसपी-टीपी ब्लॉक में आधुनिक कचरा कॉम्पैक्टर का उद्घाटन किया गया। वाईपी-ब्लॉक के 3 और डब्ल्यूपी-ब्लॉक के 10 पार्कों में सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button