Sport : 'पीसीबी का बना मजाक…' इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवाद पर दिया बयान, जानिए मोहसिन नकवी पर क्या कहा? #INA

Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां वो 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही हैं. इस सीरीज के पहले दो मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हार झेलनी पड़ी और सीरीज 2-0 से हार गई है. अब इंग्लैंड के पास तीसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज 3-0 जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं पाकिस्तान 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर अपनी बची कुची इज्जत बचाना चाहेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट हारने के बाद ही जमकर फजीहत हुई. पाकिस्तान क्रिकेट टीम से तीसरे टेस्ट से पहले सात खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के दो सदस्यों (सरफराज अहमद और उमर गुल) को घर भेज दिया गया. वहीं मिस्बाह उल हक ने चीफ सिलेक्टर के रूप में इस्तीफा दे दिया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. आए दिन कोई न कोई पूर्व क्रिकेटर बड़ा बयान दे रहा है. 

इमरान खान की सेहत को लेकर फिर उठी बात

अब इस कड़ी में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की जमकर आलोचना कर दी है. इमरान खान के बेटे कासिम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि, उन्होंने खुद का मजाक बनवाया हैं. कासिम ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

इमरान खान के बेटों में दिया बड़ा बयान

दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन द्वारा खान के बेटों सुलेमान और कासिम का इंटरव्यू लिया था. इस दौरान दोनों ने जेल में बंद अपने पिता की बिगड़ती सेहत और पाकिस्तान की जेल की स्थितियों के बारे में बात की थी. खबरों की मानें तो पीसीबी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर इंटरव्यू का प्रसारण रद्द नहीं किया तो बुरा होगा. अब कासिम ने रविवार को ‘द टेलीग्राफ’ से बात करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने खुद का मजाक बनवाया’.

वहीं सुलेमान ने कहा कि, ‘मुझे किसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद थी, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि वो इतने नासमझ होंगे कि मैदान पर न उतरने की धमकी देंगे. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जो 22 साल तक इंग्लैंड में रहे, उनके बारे में हुए इंटरव्यू को हटवाने की मांग करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकार क्षेत्र में नहीं होना चाहिए. यह राजनीति के बारे में नहीं, बल्कि मानवीय स्थिति और उनकी सेहत के बारे में था’

इमरान के साथ जेल में होता है दुर्व्यवहार

पाकिस्तान के क्रिकेटर इमरान खान जेल में बंद हैं. उनके साथ जेल में दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने लगातार दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया है. उनके अनुसार, खान को पूरी चिकित्सीय देखभाल मिल रही है. उनके बेटों में इसे खारिज कर दिया है और कहा है कि, वे उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असल में वे किसी बड़ी बुरी घटना की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : ‘बोर्डरूम पर नहीं, मैदान पर फोकस करो…’ पाकिस्तान क्रिकेट की अंदरूनी गड़बड़ी पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?

'पीसीबी का बना मजाक…' इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवाद पर दिया बयान, जानिए मोहसिन नकवी पर क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button