Sport : बैडमिंटन में भारत का कमाल! सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, चीन की जोड़ी को हराकर पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब #INA

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty : भारत की स्टार शटलर जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्श के दम पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है, जो आज तक कोई भी भारतीय बैडमिंटन जोड़ी नहीं कर पाई है. इन दोनों भारतीय शटलर्स ने मिलकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 चाइना मास्टर्स में टूर्नामेंट का टाइटल अपने नाम किया है. इन दोनों ने पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर देश को खुशी से झूमने का मौका दिया है.
दरअसल, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ इन दोनों शटलर्स ने भारत का नाम रोशन कर दिया है. पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने चीन के जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को हराया. इन दोनों ने अपने विरोधियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 11-21, 21-13, 21-17 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
CHINA MASTERS CONQUERED ✅🏸
India’s Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty win their 4th Super 750 title, 2nd this year, after scripting a comeback victory 11-21, 21-13, 21-17 against home-favourites He Ji Ting & Ren Xiang Yu in the men’s doubles final of China Masters 2026.… pic.twitter.com/VKQDRHAS93
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 6, 2026
ये भी पढ़ें : बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : श्यी युछी ने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता
बैडमिंटन में भारत का कमाल! सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, चीन की जोड़ी को हराकर पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,