UP News: सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या – INA

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी. साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि लेकिन अगर कहीं पर गुणवत्ता खराब होगी, तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर कोई सड़क धंसी है तो उसमें सुधार किया जाएगा. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है.
केशव प्रसाद मौर्या ने 26 हजार बेसिक स्कूलों को बंद करने के अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सूप बोले तो बोले चलनी न बोले, क्योंकि सपा के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी. उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह की सरकार में राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे, उस समय नकल विरोधी अध्यादेश लाया गया था. लेकिन सपा की सरकार बनने के बाद अध्यादेश को वापस लेकर नकल करने की खुली छूट दे दी गई थी.
कोई स्कूल नहीं बंद कर रही बीजेपी सरकार
डिप्टी सीएम ने कहा है कि बीजेपी सरकार कोई स्कूल नहीं बंद कर रही है. आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूल विकसित किये जा रहे हैं, स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है, ड्रॉप आउट की संख्या कम हुई है. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों में उच्च गुणवत्ता का मिड डे मिल मिल रहा है, साथ ही निशुल्क कॉपी किताबें, ड्रेस और जूते मोजे दिए जा रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी आगे बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा है कि अखिलेश यादव को अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 2027 में उनके लिए अभी कुछ नहीं है.
कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना
सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश का सहारनपुर के प्रशासन और पुलिस ने अनुपालन किया है. कांग्रेस और सपा को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही विपक्षी दल इस मुद्दे पर कतई राजनीति न करें.
किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा मिलेगा. उन्होंने कहा कि बगैर देरी किए किसानों को मुआवजा दिए जाने के निर्देश सरकार ने दे दिए हैं.
पुरानी पेंशन बहाली पर बड़ा बयान
वहीं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों की मुलाकात और ज्ञापन के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा, उनकी जायज और उचित मांगों पर विचार किया जाएगा. सरकार शिक्षकों और छात्रों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है, जो उचित समाधान निकाला जा सकता है, उसे निकाला जाएगा.
सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,