Sport : 'पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर' पर है…' शोएब अख्तर ने PCB को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-'इन खिलाड़ियों का करियर बचाओ' #INA

Shoaib Akhtar on PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. पाकिस्तान की टीम एक जीत के लिए तरस रही है. इंग्लैंड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इन दिनों काफी बुरा हाल है. पाकिस्तान इंग्लैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई है. पाकिस्तान को पहले दो मैचों में इंग्लैंड के हाथों हार मिली है. अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाने वाला है.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड में 7 बदलाव किए हैं. टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया. वहीं कोच सरफराज और स्टाफ के सदस्यों को भी पाकिस्तान भेज दिया गया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है.
Up and running in style 👌
Shot, Emilio Gay 👏
Match Centre: https://t.co/sV36oaxA97 pic.twitter.com/0uzF4RXaA9
— England Cricket (@englandcricket) August 27, 2026
अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर और खतरनाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ‘आउटसाइड एज’ शो पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.शोएब अख्तर ने बदलाव के इस दौर में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों का बचाव किया है. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
शोएब अख्तर ने पीसीबी का किया समर्थन
शोएब अख्तर ने कहा कि, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खुद इन खिलाड़ियों से काफी निराश है और उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा स्क्वॉड से कोई उम्मीद नहीं है. उनका प्लान इस स्क्वॉड को हटाकर नए खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का है. वह उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं. वह अब भविष्य को देख रहे हैं और मेरे हिसाब से पीसीबी सही दिशा में काम कर रहा है’.
इन खिलाड़ियों के बचाव में उतरे शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने आगे कहा कि, ‘बदलाव के इस दौर में मैं यही चाहता हूं कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर का बचाव हो. उन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बची हुई है. उन्हें अगली पीढ़ी से उम्मीदें हैं, जिन्हें बड़े स्टेज के लिए तैयार किया जा रहा है. पीसीबी अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट फिलहाल ‘वेंटिलेटर’ पर है और नेशनल सेटअप को दोबारा से जीवित होने में कम से कम दो साल लगेंगे’.
‘Pakistan cricket is on a ventilator’ – Shoaib Akhtar reveals PCB’s grim assessment after England humiliation
Shoaib Akhtar said:
“The PCB itself was very disappointed by these people and they don’t expect anything from this Pakistan squad. The plan is . remove this squad and… pic.twitter.com/A61RezAJZr
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 5, 2026
कब होगा इंग्लैंड-पाकिस्तान का तीसरा टेस्ट मैच
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 9 सितंबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम और तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबले एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के ऊपर जीत दर्ज करने का दबाब होगा क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हाल का सामना करना पड़ा है.
पाकिस्तान को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज के दोनों ही टेस्ट मैचों में बेहद निराशाजनक रहा है.
ये भी पढ़ें : हो गया तय! टीम इंडिया का बांग्लादेश के साथ होगा सेमीफाइनल, जानिए कब और कितने बजे खेला जाएगा मैच
'पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर' पर है…' शोएब अख्तर ने PCB को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-'इन खिलाड़ियों का करियर बचाओ'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,