Sport : 12 साल बाद वापसी…, अब इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों को जीत का मंत्र देंगे ये पूर्व कप्तान, बनाए गए स्पेशल मेंटर #INA

Kevin Pietersen: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन की टीम में वापसी हुई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए इंग्लैंड की वाइट-बॉल (वनडे और टी-20) टीम का ‘स्पेशल मेंटर’ बनाया है. साल 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के करीब 12 साल बाद पीबड़टरसन अब एक बार फिर इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं.
मिशन वनडे वर्ल्ड कप 2027 होगा केविन पीटरसन का मुख्य लक्ष्य
केविन पीटरसन को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट हुआ है और वो तुरंत अपना काम शुरू कर रहे हैं. उनका मुख्य काम इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करना होगा. पीटरसन की सबसे बड़ी परीक्षा ICC वर्ल्ड कप 2027 होगी, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. चूंकि पीटरसन का जन्म साउथ अफ्रीका में ही हुआ था और उन्हें वहां के मैदानों और पिचों का लंबा अनुभव है, इसलिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि उनका यह अनुभव टीम के बल्लेबाजों के लिए पासा पलटने वाला साबित होगा.
JUST IN: Kevin Pietersen will make an extraordinary return . the England set-up as a ‘specialist mentor’ for their white-ball teams ahead of next year’s ODI World Cup, 12 years after his international playing career came . a controversial end
Full story:… pic.twitter.com/RLz8sz7W7c
— Cricinfo (@cricinfo) September 7, 2026
काफी बिजी रहने वाला है केवी पीटरसन का कार्यकाल
स्पेशल मेंटर के रूप में अपने 12 महीने के कार्यकाल के दौरान केविन पीटरसन इंग्लैंड टीम के साथ काफी व्यस्त रहने वाले हैं, जहां वे आगामी सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के दौरों पर टीम के साथ जाएंगे और अगले साल गर्मियों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी मेंटर की भूमिका निभाएंगे.
मैकुलम और पीटरसन की ‘महा-जुगलबंदी’
पीटरसन इंग्लैंड के वाइट-बॉल हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे, और चूंकि ये दोनों ही दिग्गज अपने जमाने में बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट के लिए मशहूर थे, इसलिए माना जा रहा है कि इनकी यह जुगलबंदी इंग्लैंड के सीमित ओवरों के क्रिकेट को एक नई आक्रामकता और दिशा देगी. इस मजबूत कोचिंग स्टाफ में पीटरसन के साथ मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउदी, जीतन पटेल और सारा टेलर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, जो मिलकर टीम को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे.
Welcome, @KP24! 👋
Full story: https://t.co/qVtdHoXsY3 pic.twitter.com/0sKUuqBw0i
— England Cricket (@englandcricket) September 7, 2026
2014 के विवादित अंत के बाद नई शुरुआत
केविन पीटरसन का इंटरनेशनल करियर साल 2014 में एशेज सीरीज के बाद काफी विवादों के बीच खत्म हुआ था, जिसके बाद उन्हें दोबारा इंग्लैंड टीम में मौका नहीं मिला. लेकिन समय के साथ पुरानी कड़वाहट को भुलाकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने पुराने दिग्गज पीटरसन की क्रिकेट की समझ और उनके कप्तानी के अनुभव का फायदा उठाने का फैसला किया है. पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वह 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लिश टीम के सबसे बड़े हीरो थे.
इंग्लैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 47.29 की शानदार औसत से 8181 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 227 रन रहा है. वहीं उन्होंने 136 वनडे मुकाबलों में 40.73 की औसत से 4440 रन अपने नाम किए, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतक और 25 अर्धशतक निकला है. वहीं, 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पीटरसन ने 141.52 के तूफानी स्ट्राइक रेट और 37.94 की बेहतरीन औसत से 1176 रन बनाए, जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कौन सी टीम उठाएगी ट्रॉफी? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम
12 साल बाद वापसी…, अब इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों को जीत का मंत्र देंगे ये पूर्व कप्तान, बनाए गए स्पेशल मेंटर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,