खबर शहर , Agra News: टेंपो में पीछे से टकराई बाइक, तीन लोग घायल – INA

एत्मादपुर (आगरा)। हाईवे गांव नगला रामबक्स के पास बने कट पर हाईवे पार कर रहे टेंपो में आगरा की ओर से आ रही बाइक जा घुसी, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि हादसे में सूरजपाल, विष्णु निवासी दुर्गानगर थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद और आरिफ ग्राम तेहरा जिला मथुरा घायल हो गए, तीनों को उपचार के लिए भेज दिया है। परिजन को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button