UP News: अयोध्या में CM योगी-नए CEO की मुलाकात, पूजा के बाद राम मंदिर के कामकाज पर मंथन – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या दौरे के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जितेंद्र मिश्रा और मंदिर समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान CM आदित्यनाथ ने CEO मिश्रा और अन्य लोगों के साथ मंदिर में ‘राम लला’ की पूजा-अर्चना भी की.

मंगलवार सुबह ही जितेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO का पदभार संभाला है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और उनके लिए कई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अयोध्या आए थे. योगी आदित्यनाथ ने CEO मिश्रा के अलावा कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और कृष्ण मोहन से भी बातचीत की. इसके बाद CEO समेत मंदिर के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की.

अयोध्या शिफ्ट होंगे जितेन्द्र मिश्रा

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय वायु सेना (IAF) के वरिष्ठ अधिकारी रहे जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का CEO नियुक्त किया है. उन्हें 5,000 से अधिक संभावित उम्मीदवारों में से इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया.

Untitled Design 2026 09 08t213418.624

CEO कई तरह के काम संभालेंगे, क्योंकि वे मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होंगे. ट्रस्टी महेश भागचंदका ने जानकारी दी है कि अब जल्द जितेन्द्र मिश्रा अयोध्या शिफ़्ट हो जाएंगे.

CEO के अलावा ये लोग नए ट्रस्टी

उनकी मुख्य जिम्मेदारियों में मंदिर प्रबंधन, सुरक्षा, कर्मचारियों का प्रशासन, भक्तों के लिए सुविधाएं और विभिन्न विभागों व एजेंसियों के बीच समन्वय शामिल होगा. पूर्व IAF अधिकारी जितेंद्र मिश्रा के अलावा, महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडे और निर्मला यादव को नए ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे मंदिर की संचालन समिति में तीन खाली पद भरे गए। स्वामी गोविंद देव गिरि को महासचिव की भूमिका सौंपी गई, जबकि महेश भागचंदका ने मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पद संभाला.

अयोध्या में CM योगी-नए CEO की मुलाकात, पूजा के बाद राम मंदिर के कामकाज पर मंथन


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button