Sport : मैदान पर Campa, भरोसे में SBI लाइफ और तकनीक में ChatGPT की एंट्री, BCCI की हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील! #INA

बीसीसीआई (BCCI) ने भारत में होने वाले घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए शॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा (Campa), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और ChatGPT को अपना नया एसोसिएट पार्टनर बनाया है, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज से होगी और यह साझेदारी मार्च 2028 तक चलेगी. यह पार्टनरशिप दिखाती है कि अब हमारे पारंपरिक खेल के साथ आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और बड़े भारतीय बिजनेस ब्रांड्स एक साथ आ गए हैं. इस समझौते के बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट की पहचान और उसका बाजार मूल्य एक नए मुकाम पर पहुंच गया है.
BCCI की 3 कंपनियों के साथ हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील
BCCI और इन तीन कंपनियों के बीच हुआ यह नया समझौता 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. पिछली बार के मुकाबले इस बार बोर्ड को स्पॉन्सरशिप से 44% ज्यादा फायदा हुआ है. यह भारी मुनाफा दिखाता है कि भारत में होने वाले इंटरनेशनल मैचों और घरेलू टूर्नामेंट्स को स्पॉन्सर करने के लिए दुनिया भर की बड़ी कंपनियां बहुत उत्सुक हैं.
इस विज्ञापन डील से बीसीसीआई को हर मैच से औसतन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई होगी. स्पॉन्सर बनने की इस होड़ में रिलायंस की कंपनी कैम्पा ने सबसे बड़ी बोली लगाई. वह हर मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये देगी. वहीं, ChatGPT और SBI Life ने हर मैच के लिए 1.20-1.20 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.
क्रिकेट के मैदान पर पहली बार ‘AI’ का आगमन
इस पूरे समझौते में सबसे हैरान करने वाला और दिलचस्प नाम ChatGPT का है. क्रिकेट की दुनिया के इतिहास में शायद यह पहली बार है जब कोई AI तकनीक किसी देश के क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल पार्टनर बनी है. इस नए कदम से स्टेडियम में बैठे और टीवी या मोबाइल पर मैच देख रहे दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा. उन्हें AI की मदद से मैच के नए-नए आंकड़े देखने को मिलेंगे और वे तकनीक के जरिए खेल से और बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे. यह अनोखा बदलाव खासकर युवा क्रिकेट फैंस को बहुत आकर्षित करेगा.
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
BCCI announces Campa, SBI Life and ChatGPT as Associate Partners for India Home Cricket.
The three new partnerships have a combined deal value of over ₹130 crore, representing a 44% increase over the previous cycle, underscoring the strong appeal and growing… pic.twitter.com/GxBeCrGGaB
— BCCI (@BCCI) September 8, 2026
घरेलू बाजार में पारंपरिक ब्रांड्स की मजबूती
एक तरफ जहां ChatGPT क्रिकेट में नई तकनीक लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा और एसबीआई लाइफ (इंश्योरेंस कंपनी) जैसे जाने-माने नाम भारतीय दर्शकों से सीधा रिश्ता मजबूत करेंगे. इस साझेदारी से कैम्पा को कोल्ड ड्रिंक के बाजार में अपनी पहचान बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी, जबकि SBI Life अपने भरोसे के जरिए भारतीय क्रिकेट में सुरक्षा और स्थिरता का संदेश देगी.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
मैदान पर Campa, भरोसे में SBI लाइफ और तकनीक में ChatGPT की एंट्री, BCCI की हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,