Sport : शुभमन गिल ने अपने नाम किए हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसपर कभी हुआ करता था विराट कोहली का राज, नंबर-3 ने तो सबको किया था हैरान #INA

Shubman Gill Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और उनके साथी खिलाड़ी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. शुभमन को क्रिकेट के गलियारों में प्रिंस के नाम से जाना जाता है, क्योंकि वह किंग कोहली के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और एक के बाद एक उनके बड़े रिकॉर्ड्स तोड़कर अपने नाम कर रहे हैं. तो आइए आज शुभमन गिल के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनके 5 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिनपर पहले विराट कोहली का राज हुआ करता था. शुभमन ने विराट को पीछे छोड़कर ही रिकॉर्ड अपने नाम किया.

5. एक WTC चक्र में 1,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

शुभमन गिल ने अगस्त 2026 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले दिन गिल ने मौजूदा WTC चक्र में 1,000 रन पूरे किए. इसी के साथ वह एक WTC चक्र में 1,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए.

 इससे पहले एक WTC चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली थे. कोहली ने 2019-21 WTC चक्र में 932 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले गिल के नाम 976 रन थे और मैच में 24 रन बनाते ही उन्होंने 1,000 का आंकड़ा पार कर लिया. यह उपलब्धि गिल के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने कप्तानी संभालने के बाद टेस्ट क्रिकेट में लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा और भारत सीरीज 1-0 से जीत सका, लेकिन गिल का यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड ऐतिहासिक रहा.

4. एक टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान के सबसे ज्यादा रन

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो लंबे समय तक विराट कोहली के नाम रहा था. दरअसल, उस सीरीज में शुभमन ने 754 रन बनाए और भारतीय कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

उन्होंने पांच टेस्ट की 10 पारियों में 75.40 की औसत से ये रन बनाए और उनके बल्ले से चार शतक निकले. गिल की इस शानदार सीरीज में 269 रन की पारी के अलावा 147, 161 और 103 रन की पारियां भी शामिल थीं. इससे पहले भारतीय कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. गिल ने सीरीज के दौरान ही कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उनकी 754 रन की पारी ने उन्हें सीरीज का सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज बनाया और कप्तानी के दबाव के बीच उनकी बल्लेबाजी क्षमता को भी साबित किया.

3. IPL में 4,000 रन बनाने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

शुभमन गिल ने IPL 2026 में विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गुजरात टाइटंस के कप्तान ने 12 अप्रैल 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में IPL में अपने 4,000 रन पूरे किए. उन्होंने यह उपलब्धि महज 26 साल 216 दिन की उम्र में हासिल की और IPL इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए.

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 27 साल 195 दिन की उम्र में 4,000 IPL रन पूरे किए थे. यानी गिल ने कोहली का रिकॉर्ड करीब 11 महीने पहले ही तोड़ दिया. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि गिल ने उम्मीद से कम उम्र में IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है.

2. विदेशी सरजमीं पर बेस्ट टेस्ट स्कोर

एजबेस्टन में 269 रन की पारी खेलकर शुभमन गिल ने सिर्फ विराट कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि विदेश में भारतीय बल्लेबाजों के बीच भी इतिहास रचा. शुभमन के 269 रन टेस्ट क्रिकेट में एशिया के बाहर किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर बन गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 241 रन नाबाद बनाए थे. गिल की पारी इस लिहाज से बेहद खास रही क्योंकि इंग्लैंड की परिस्थितियों में दोहरा शतक बनाना आसान नहीं होता.

गिल की 269 रन की पारी भारतीय कप्तान के लिए भी सर्वोच्च टेस्ट स्कोर थी और एशिया के बाहर किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी बन गई. इस पारी के दौरान गिल ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़े.

1. टेस्ट में भारतीय कप्तान का बेस्ट स्कोर

शुभमन गिल ने 2025 के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली का एक बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया. एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी थी. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए.

विराट कोहली ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में 254 रन नाबाद बनाए थे. गिल ने 269 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड को 15 रन से पीछे छोड़ दिया. उनकी पारी में शानदार कंट्रोल और अटैकिंग बैटिंग का मिक्सचर देखने को मिला. खास बात यह रही कि गिल ने अपनी कप्तानी के शुरुआती दौर में ही यह उपलब्धि हासिल की. उनकी 269 रन की पारी ने भारत को एजबेस्टन टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचाया और उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हुए.

आपको इस आर्टिकल में तो हमने महज 5 रिकॉर्ड्स के बारे में बताया है, लेकिन शुभमन कमाल के खिलाड़ी हैं और लगभग हर मैच में ही वह कोई न कोई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: उम्र में धोखाधड़ी मामले में बाहर हुए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का BCCI ने किया ऐलान, जानिए किसे मिला मौका

शुभमन गिल ने अपने नाम किए हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसपर कभी हुआ करता था विराट कोहली का राज, नंबर-3 ने तो सबको किया था हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button