Sport : UAE को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, अब भारत से होगी भिड़ंत #INA

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए हैं. बांग्लादेश ने UAE को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां अब भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा. आज बांग्लादेश और UAE के बीच महिला एशिया कप 2026 का आखिरी लीग मैच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने यूएई की टीम को 34 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के दिए 104 रनों के लक्ष्य के जवाब में UAE की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी.
बांग्लादेश की भी बल्लेबाजी रही खराब
इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी बेहद खराब रही. बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन ही बना सका. बांग्लादेश के लिए शर्मिन अख्तर ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान निगार सुल्ताना ने 21 रन, जबकि जुइरिया फिरदौस और नाहिदा अख्तर ने 16-16 रनों का योगदान दिया.
वहीं यूएई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सुरक्षा कोट्टे रहीं, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उनके अलावा इन्दुजा नंदकुमार और वैष्णवे महेश ने अपनी टीम के लिए 1-1 विकेट हासिल किया.
Into the semi-finals! 🔥🇧🇩 Bangladesh Women beat UAE Women by 34 runs . secure their place in the semi-finals of the DP World Women’s Asia Cup 2026! 🏏💪
UAE Women 🆚 BAN Women | Women’s Asia Cup 2026#Bangladesh #Tigresses #WomensAsiaCup #Cricket pic.twitter.com/pJDSYQtyWA
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 8, 2026
छोटे टारगेट के जवाब में 69 रन ही बना सकी UAE की टीम
बांग्लादेश के दिए 104 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी आक्रमण से शुरुआत से ही UAE पर दवाब बनाए रखा. बांग्लादेश की गेंदबाजों ने पावरप्ले में यूएई को खुलकर रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया. तीर्था सतीश (10 रन) और हिना होतचंदानी (6 रन) जैसी बल्लेबाज क्रीज पर संघर्ष करती नजर आईं. लगातार गिरते विकेटों के कारण UAE का रन-रेट कभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सका. पूरी टीम 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर महज 69 रन ही बना सकी और मुकाबला 34 रनों से हार गई. बांग्लादेश की टीम जब 103 रन बनाई तो लगा कि UAE बड़ा उलटफेर कर सकती है, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर UAE को 69 रनों पर ही रोक दिया.
भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मैच
महिला एशिया कप 2026 का अब पहला सेमीफाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने अपने आखिरी लीग मैच में UAE को हराकर इस नॉकआउट चरण में जगह बनाई है. इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह नॉकआउट मुकाबला 10 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे (स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: 3 साल में बना वो ‘अमर’ रिकॉर्ड जिसने टेस्ट क्रिकेट में लिखा ‘ब्लैक चैप्टर’, जानें क्यों अब कोई टीम नहीं कर पाएगी ऐसा?
दूसरे सेमीफाइनल में होगी श्रीलंका और पाकिस्तान की भिड़ंत
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों टीमों ने टॉप-4 में अपनी जगह सुरक्षित की है. यह मुकाबला 11 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. पहले सेमीफाइनल की तरह ही यह मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भी भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगी.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
UAE को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, अब भारत से होगी भिड़ंत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,