खबर शहर , ग्रेटर आगरा: गोमतीपुरम-गोदावरीपुरम में मिलेंगे सस्ते प्लॉट, 33 लाख से शुरू हो रही कीमत; अक्तूबर से होंगे आवेदन – INA

ग्रेटर आगरा में गंगापुरम और नर्मदापुरम की आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शहरवासियों को दिवाली से पहले दो और नई आवासीय योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण ने गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम टाउनशिप में भूखंडों के आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है।