UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर लगा ब्रेक… यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक जमकर बरसेंगे मेघ, हिमाचल-उत्तराखंड समेत जानें अपने राज्य का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: सितंबर माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है. अभी भी देश के बड़े हिस्से में मॉनसून की सक्रियता बढ़ी हुई नजर आ रही है. मॉनसून के प्रभाव से कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार में कई नदियां उफान पर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. कई राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगने जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज और कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. राज्य में आज अधिकतम 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. 11 सितंबर से दिल्ली में बारिश फिर शुरू हो सकती है. 11 सितंबर को राज्य में हल्की बारिश हो सकती है. फिर 12 तारीख को मध्यम बारिश हो सकती है. 13 और 14 सितंबर को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपी से लेकर झारखंड तक आंधी बारिश

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और झारखंड में भी आज कई जिलों मेंतेज बारिश और आंधी का असर दिख सकता है.

पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं दिख सकती हैं. हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. राजस्थान के कई जिलों में आज मॉनसून की सक्रियता परेशानी बढ़ा सकती है. यहां मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. असम और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है.

उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक बरसात

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, और मंडी, में तेज बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. जम्मू कश्मीर के भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के PG कितने सुरक्षित? 1118 की जांच में 35 जगह मिलीं कमियां, 6 में बड़ी मरम्मत जरूरी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर लगा ब्रेक… यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक जमकर बरसेंगे मेघ, हिमाचल-उत्तराखंड समेत जानें अपने राज्य का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button