UP News: स्कूल-कॉलेज जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! द्रोण मेले के चलते नोएडा में आज छुट्टी – INA

Noida News: गौतम बुद्ध नगर जिले के छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है. ग्रेटर नोएडा के दनकौर में लगने वाले प्रसिद्ध द्रोण मेले को देखते हुए 9 सितंबर यानी आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. आज के दिन जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. जिला प्रशासन ने मेले के दौरान होने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है.

दनकौर में लगेगा ऐतिहासिक द्रोण मेला

दनकौर में स्थित प्राचीन गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में हर साल द्रोण मेले का आयोजन होता है. मेले में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचते हैं. धार्मिक आयोजन के कारण मंदिर और उसके आसपास के इलाकों में काफी भीड़ रहती है. मेले के दौरान मुख्य मार्गों और आसपास की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. इससे यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका रहती है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय 8 से बढ़ाकर 12 हजार किया

सभी बोर्ड के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार 9 सितंबर को जिले में सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे. सरकारी, परिषदीय और निजी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा. इसके अलावा कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा. प्रशासन का मानना है कि छुट्टी रहने से बच्चों को मेले के दौरान होने वाली भीड़ और यातायात की परेशानी से बचाया जा सकेगा. साथ ही सड़कों पर स्कूली वाहनों का दबाव भी कम रहेगा.

सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी

द्रोण मेले के अवसर पर सिर्फ शिक्षण संस्थानों में ही नहीं, बल्कि जिले के सरकारी कार्यालयों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. प्रशासन की ओर से हर साल मेले के दौरान इस तरह का अवकाश घोषित किया जाता है. इससे स्थानीय लोग और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले में शामिल हो सकें. यह अवकाश प्रशासन के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल है. इसलिए बुधवार को सरकारी कामकाज भी प्रभावित रहेगा और संबंधित कार्यालय बंद रहेंगे.

छुट्टी को लेकर पहले था असमंजस

9 सितंबर की छुट्टी को लेकर कुछ समय तक छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. कई निजी स्कूलों की ओर से छुट्टी को लेकर सूचनाएं भी सामने आ रही थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से स्पष्ट आदेश आने का इंतजार किया जा रहा था. अब जिला प्रशासन की ओर से अवकाश की पुष्टि किए जाने के बाद स्थिति साफ हो गई है. इससे छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है.

अभिभावक स्कूल की अपडेट जरूर देखें

प्रशासन की ओर से छुट्टी की घोषणा के बावजूद अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों के स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर भी नजर रखें. स्कूल दोबारा कब खुलेंगे और पढ़ाई से जुड़ी आगे की जानकारी स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर साझा कर सकता है. द्रोण मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के दनकौर पहुंचने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है.

स्कूल-कॉलेज जाने से पहले पढ़ लें ये खबर! द्रोण मेले के चलते नोएडा में आज छुट्टी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button