खबर शहर , Agra News: लोडर की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत – INA

बाह। लोडर की टक्कर से बुधवार सुबह ऑटो सवार चित्राहाट के कचौराघाट गांव के शेषवीर उर्फ गोलू (32) की मौत हो गई। कचौरा घाट के शेषवीर उर्फ गोलू पुत्र रामलाल बुधवार सुबह ऑटो से सब्जी खरीदने के लिए इटावा जा रहा था।


लोहन्ना चौराहे के पास तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त हुए ऑटो में शेषवीर उर्फ गोलू फंस गया। चीख पुकार पर जुटे आस पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। मौके पर ही शेषवीर उर्फ गाेलू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी किरन, दो बेटी तान्या, मिस्टी एवं एक बेटा अभी को छोड़ा है। परिवार में शेषवीर उर्फ गोलू के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। युवक की माैत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button