यूपी – यूपी: कानपुर आए हनुमान अंश फिल्म के निदेशक, बोले- जल्द आएगा सीक्वल, दिखेगा पनकी मंदिर – INA

हनुमान अंश फिल्म को निश्चित रूप से नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद मिला है। इस अपार सफलता ने फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। फिल्म में अब तक 1943 तक की कहानी दिखाई गई है। जल्द ही अगले पार्ट में . की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में कानपुर का प्रसिद्ध पनकी मंदिर भी नजर आएगा। यह बात फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व राइटर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कही।




उन्होंने कहा कि इतना विश्वास था कि फिल्म अच्छा करेगी, लेकिन दर्शकों का इतना प्यार मिलना बाबाजी की कृपा है। डॉ. विशाल ने कहा कि यह समाज में बदलाव लाने वाली फिल्म है। इसमें कई कलाकार कानपुर के हैं। फिल्म निर्माण के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे लगा कि हमारे अलावा और कोई अन्य शक्ति भी लगी है। बड़े निदेशक भी दो से ढाई माह की तैयारी करने के बाद शूटिंग शुरू करते हैं, जबकि टीम ने सिर्फ 15 दिन की तैयारी की थी। फिल्म में कई बाधाएं आईं, जो खुद ही खत्म होती गईं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में फिल्म 350 स्क्रीन पर लगी, लेकिन 15 अगस्त के समय 325 स्क्रीन से उतार दी गई। तकलीफ हुई लेकिन, हनुमान जी की कृपा से अचानक फिल्म का क्रेज बढ़ा। यह फिल्म विदेशों में खूब पसंद की जा रही है।.


Credit By Amar Ujala

Back to top button