खबर शहर , Agra News: धूमधाम से मनाई भगवान श्रीकृष्ण की छठी – INA

फतेहपुर सीकरी। लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ी बगीची में बुधवार को शिव पार्वती ग्रुप की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के छठी पूजन किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं बच्चों को खिलौने आदि बांटे गए। इस मौके पर पूजा बंसल, गुड़िया सिंघल, रेनू ठाकुर, प्रीति अग्रवाल और संस्था की महिलाएं मौजूद रहीं।