खबर शहर , Agra News: एमबीबीएस-बीडीएस में प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रमाणपत्रों का हुआ सत्यापन – INA

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज सहित पांच मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस-बीडीएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग चल रही है। दूसरे दिन 120 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। इनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के भौतिक और ऑनलाइन सत्यापन किया गया। 14 सितंबर तक काउंसलिंग होगी।


काउंसलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज की 167, फिरोजाबाद के एफएच मेडिकल कॉलेज, मथुरा के केएम मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज और शिकोहाबाद फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 250 सीटें और मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज में बीडीएस की 250 सीटें हैं। इसमें शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। इसके बाद विद्यार्थी सीट लॉक करेंगे। इसके बाद उनको सीट अलॉट कर दी जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button