यूपी – बरेली में फैल रहा स्वाइन फ्लू: मां-बेटे समेत चार लोग मिले संक्रमित, अब तक 18 मामले सामने आए – INA

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मां-बेटे समेत चार और मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के घर रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने दवा दी और बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या अब 18 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गढ़ैया स्थित की रहने वाली 54 वर्षीय महिला और उसका बेटा संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा मढ़ीनाथ निवासी 19 वर्षीय युवती, भदपुरा के 74 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों की जानकारी जुटाई और नियमानुसार दवाएं उपलब्ध कराई।
यह भी पढ़ें- चिटफंड घोटाला: अब एसटीएफ के रडार पर श्रीकांत और 20 एजेंट, शशिकांत-सूर्यकांत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने कहा कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर जांच कराने समेत घर पहुंचने पर टीम के सहयोग की भी अपील की है।