खबर शहर , यूपी न्यूज: शकरकंद से किसान होंगे मालामाल, इन नौ किस्मों पर शोध हुआ शुरू; आलू से पहले तैयार होगी फसल – INA

अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र (सीआईपी) के सींगना में बन रहे दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सी-सार्क) में वैज्ञानिकों ने शकरकंद (स्वीट पोटैटो) की किस्मों पर शोध शुरू कर दिए हैं। इससे आलू के साथ शकरकंद की प्रदेशभर के किसानों खेती कर सकें। अच्छी किस्मों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आगरा और उत्तर प्रदेश आलू की तरह शकरकंद का हब बन सकेगा। यहां की मिट्टी और वातावरण में इनके विकास की गति से वैज्ञानिकों को प्रयोगों के सफल होने की पूरी उम्मीद है।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button