खबर शहर , Agra News: खाद की किल्लत या कालाबाजारी मिली तो होगी कार्रवाई – INA

किरावली। किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के संबंध में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने बृहस्पतिवार को कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने खाद की उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देश दिए कि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। खाद की किल्लत, कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, डीआर सहकारिता, एआर कॉपरेटिव और कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक मौजूद रहे।