खबर शहर , Agra News: एके एवेंजर्स की बादशाहत कायम – INA

आगरा। विजय नगर स्थित स्पोर्टबज में खेली जा रही बैडमिंटन प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में एके एवेंजर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम 36 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। नेट माफिया 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पांच टीमों की इस लीग में एके एवेंजर्स, नेट माफिया, स्मैश वॉरियर्स, जैन स्ट्राइकर्स और ल्यारी स्ट्राइकर्स खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। तीसरे दिन एके एवेंजर्स ने जैन स्ट्राइकर्स को 12-9 से हराया जबकि नेट माफिया ने ल्यारी स्ट्राइकर्स को 14-7 से शिकस्त दी। अंकतालिका में स्मैश वॉरियर्स 23 अंकों के साथ तीसरे, जैन स्ट्राइकर्स 17 अंकों के साथ चौथे और ल्यारी स्ट्राइकर्स 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। शेष मुकाबलों के साथ फाइनल में पहुंचने की होड़ और रोमांचक हो गई है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button