खबर शहर , Agra News: मेट्रो की खुदाई में स्टील गैस पाइप लाइन टूटी, गैस आपूर्ति बंद – INA

आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर निर्माण में खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे टेढ़ी बगिया से सिकंदरा तक पीएनजी सप्लाई करने वाली गेल की 8 इंच की स्टील पाइपलाइन टूट गई। इससे रात में ही पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति बंद हो गई।

शुक्रवार सुबह शहर के औद्योगिक, घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। रात में गेल गैस की टीमों ने क्षतिग्रस्त लाइन पर काम शुरू कर दिया है। ग्रीन गैस के अधिकारियों ने बताया कि उनकी घरेलू और व्यवसायिक आपूर्ति इसी क्षतिग्रस्त लाइन से होती थी। प्रतिदिन 2 लाख एससीएम गैस की खपत है। 70 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।

मरम्मत टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा कारणों से, . की लाइन से गैस पूरी तरह निकलने के बाद ही फॉल्ट की मरम्मत होगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि फॉल्ट छोटा हुआ तो रात में ही लाइन ठीक कर ली जाएगी। वहीं, बड़ा होने की स्थिति में शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं को पाइप से गैस नहीं मिल सकेगी। एहतियात के तौर पर रात में ही मौके पर पुलिस और अन्य संबंधित टीमें भी पहुंच गई हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button