Sport : कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग #INA

Vaibhav Sooryavanshi Match Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज रविवार से होने वाली है. पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए हर कोई उत्साहित है. एक बार फिर सभी की नजरें टीम इंडिया के बॉस बेबी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो इस मुकाबले में एक्शन में नजर आने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा और आप वैभव सूर्यवंशी को लाइव कहां देख सकेंगे?

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की नजरें

इस बात में कोई शक नहीं है कि जब-जब वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी रहती हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. ऐसे में अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनके बल्ले से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी. हाल ही में वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 में अपने बल्ले से कमाल दिखाया था.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर और अफगान टीम की कमान संभाल रहे हैं इब्राहिम जारदान.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. T20 क्रिकेट में यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटे मैदान के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका मिलता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग या सीम मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को टर्न और ग्रिप मिलने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, पिच का मिजाज मैच और परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है. कुल मिलाकर यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और पावरप्ले का फायदा उठाना अहम होता है.

ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की संभावित-XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

ऐसी हैं दोनों टीमें

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान का 0-3 से सूपड़ा साफ, रूट-कॉक्स ने छुड़ाए छक्के; इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता बर्मिंघम टेस्ट

कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button