Sport : टीम इंडिया के मैचों का बदला टाइम, 30 मिनट पहले शुरू होंगे मुकाबले, जानिए अब कितने बजे मैदान पर उतरेगा भारत? #INA

Team India Match Timing Changed: एशियन गेम्स में भारतीय टीम के मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है. जापान की मेजबानी में होने वाले इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम को सीधे नॉकआउट दौर में जगह मिली है. हर चार साल में होने वाला यह इवेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा और इन खेलों में क्रिकेट चौथी बार शामिल होगा. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि भारत के मुकाबले 30 मिनट देरी से शुरू होंगे.

एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैचों के समय में बदलाव

भारत की मेन्स और वुमेन्स क्रिकेट टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी. हर चार साल में होने वाला यह इवेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा और इन खेलों में क्रिकेट चौथी बार शामिल होगा. भारत मेन्स और वुमेन्स, दोनों कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस इवेंट की शुरुआत करेगा. दोनों टीमों ने 2023 में चीन के हांगझोऊ में गोल्ड मेडल जीता था. पुरुषों का टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा, जबकि महिलाओं का मुकाबला 17 सितंबर से शुरू होगा.

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो, एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मैचों के शुरू होने का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है.

किन मुकाबलों के समय में हुआ बदलाव?

एशियन गेम्स 2026 में भारत की मेन्स और वुमेन्स दोनों ही टीमें सीधे नॉकआउट मैच खेलने वाली हैं, जिनके सय में बदलाव हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो, एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मैचों के शुरू होने का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जो मैच पहले लोकल समय के अनुसार दोपहर 2 बजे (IST सुबह 10:30 बजे) शुरू होने वाले थे, वे अब लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे) शुरू होंगे. इसमें यह भी बताया गया है कि सुबह के मैच तय समय पर ही शुरू होंगे, यानी लोकल समय के अनुसार सुबह 9 बजे यानि भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे. गौरतलब है कि जापान का समय भारत से 3 घंटे 30 मिनट आगे है.

जिन मैचों पर असर पड़ेगा, वे हैं… 28 सितंबर को भारत का क्वार्टर-फाइनल, 1 अक्टूबर को दूसरा सेमी-फाइनल और 3 अक्टूबर को फाइनल. पुरुषों के बाकी मैच तय शेड्यूल के हिसाब से ही होंगे.

4 टीमें खेलेंगी सीधे क्वार्टर-फाइनल

मेन्स टीम के मुकाबले में, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका टॉप-सीडेड टीमों के तौर पर सीधे क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. वहीं, ग्रुप A में अफ़गानिस्तान, जापान और नेपाल, और ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान, क्वार्टर-फाइनल की बची हुई चार जगहों के लिए मुकाबला करेंगे. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें टॉप-8 स्टेज में पहुंचेंगी. बताते चलें, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला एशियाई खेलों में सिर्फ एक बार हो सकता है या तो सेमीफाइनल में या फिर फाइनल में.

ऐसा है मेन्स और वुमेन्स टीम का शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलासमय (IST)
क्वार्टर फाइनल28 सितंबरभारत vs ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीमसुबह 10:00 बजे
सेमीफाइनल*1 अक्टूबरक्वार्टर फाइनल जीतने परसुबह 10:00 बजे
फाइनल*3 अक्टूबरसेमीफाइनल जीतने परसुबह 10:00 बजे
ब्रॉन्ज मेडल मैच*3 अक्टूबरसेमीफाइनल हारने परसुबह 5:30 बजे
मैचतारीखमुकाबलासमय (IST)
क्वार्टर फाइनल18 सितंबरभारत vs जापानसुबह 10:30 बजे
सेमीफाइनल*20 सितंबरक्वार्टर फाइनल जीतने परसुबह 10:30 बजे
फाइनल*22 सितंबरसेमीफाइनल जीतने परसुबह 10:30 बजे
ब्रॉन्ज मेडल मैच*22 सितंबरसेमीफाइनल हारने परसुबह 5:30 बजे

ये भी पढ़ें: कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

टीम इंडिया के मैचों का बदला टाइम, 30 मिनट पहले शुरू होंगे मुकाबले, जानिए अब कितने बजे मैदान पर उतरेगा भारत?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button