Sports- यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब; हारने पर बेकाबू हुईं सबालेंका, रैकेट पटका और कैमरामैन पर निकाला गुस्सा! -#INA

यूएस ओपन के खिताबी मुकाबले में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूटने के बाद आर्यना सबालेंका के लिए कोर्ट पर अपनी भावनाओं को संभालना मुश्किल हो गया। बेलारूस की इस स्टार खिलाड़ी को एलेना रिबाकिना ने रोमांचक मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का आखिरी अंक खत्म होते ही सबालेंका का निराशा और गुस्सा साफ दिखाई दिया। उन्होंने अपना रैकेट जोर से पटक दिया। इसके बाद जब एक कैमरापर्सन उनकी भावनाओं को कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहा था तो सबालेंका उस पर भी चिल्लाती नजर आईं।