Sport : गांगुली, युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे वर्ल्ड क्लास दिग्गजों से सजी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बदलेगी DC की किस्मत? #INA

Delhi Capitals: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. फ्रेंचाइजी अपने पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़कर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से पूरे कोर को रीस्ट्रक्चर कर रही है. इस बार बदलाव सिर्फ मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि डगआउट में बैठने वाले कोचिंग स्टाफ और बैकएंड मैनेजमेंट में भी हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा टीम को नए बॉलिंग कोच बनने जा रही हैं, जिसमें वास पहली बार आईपीएल में कोचिंग करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही दिग्गज युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे और यह पूरी स्टार-स्टडेड टीम भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की देखरेख में काम करेगी, जो दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे.
DC के टीम मैनेजमेंट में बदलाव, JSW स्पोर्ट्स के हाथों में आई कमान
दिल्ली कैपिटल्स में हुए इस बड़े बदलाव की असली वजह टीम के दो मालिकों, जीएमआर (GMR) ग्रुप और जेएसडब्ल्यू (JSW) स्पोर्ट्स, के बीच का एक पुराना और अनोखा समझौता है. इस एग्रीमेंट के तहत दोनों ही मालिक बारी-बारी से दो-दो साल के लिए टीम का पूरा कामकाज संभालते हैं. पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में टीम को चलाने की जिम्मेदारी GMR ग्रुप के पास थी, जिन्होंने हेमांग बदानी को हेड कोच और वेणुगोपाल राव को क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया था. अब नियमों के मुताबिक अगले दो सालों (2027 और 2028) के लिए मैनेजमेंट की यह कमान JSW स्पोर्ट्स के हाथों में आ गई है. JSW ने आते ही उन्होंने पुराने स्टाफ की जगह सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को शामिल कर एक नया और धमाकेदार ‘सुपरस्टार कोचिंग पैनल’ तैयार कर दिया है.
DC ने युवराज सिंह को बनाया बल्लेबाजी कोच
भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के नए बैटिंग या असिस्टेंट कोच के तौर पर गांगुली का साथ निभाएंगे. युवाओं को मेंटर करने की उनकी कला दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेगी.
Delhi Capitals are set . start a new chapter 🌟
🔗 https://t.co/TrPPXUATjC pic.twitter.com/GgUeFNN1OO
— Cricinfo (@cricinfo) September 14, 2026
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास बने दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वास पहली बार आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में दिखेंगे. चमिंडा वास इतिहास के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 761 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 355, वनडे में 400 और टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट चटकाए हैं. वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस लीग का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने साल 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया था. 52 साल के वास के पास इंटरनेशनल स्तर पर कोचिंग का एक लंबा और बेहतरीन अनुभव है, और वे अलग-अलग दौर में श्रीलंका की सीनियर मेंस टीम के मुख्य तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं.
अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच
आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब भारतीय लेग स्पिनरों में से एक अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है. दिल्ली की टीम के लिए पहले खेल चुके अमित मिश्रा पहली बार आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में नजर आएंगे. इससे पहले, उन्होंने एक शानदार खिलाड़ी के रूप में इस टूर्नामेंट में चार अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Explainer: 1 पारी, 5 स्टंपिंग…., भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे का वो ‘अमर रिकॉर्ड’, जिसे 150 साल के टेस्ट क्रिकेट में कोई नहीं छू सका
गांगुली, युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे वर्ल्ड क्लास दिग्गजों से सजी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बदलेगी DC की किस्मत?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,