Sport : Explainer: क्या है ICC कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5? जानिए इसमें किस अपराध के लिए खिलाड़ी को मिलती है कौन सी सजा #INA

ICC Code of Conduct : क्रिकेट का खेल काफी ज्यादा रोमांचक होता है, जिसके क्रिकेट के मैदान पर 22 खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है. क्रिकेट मैच के दौरान एक टीम में 11 खिलाड़ी होती हैं. इस खेल में दो टीमें हिस्सा लेती हैं, प्रत्येक टीम में 11 प्लेयर होते हैं. इसके बाद बॉल और बल्ले के बीच मैदान पर टक्कर देखने को मिलती है. इसके बाद कोई एक टीम जीत जाती तो वहीं किसी एक टीम को अंत में हार मिलती है. क्रिकेट की सबसे बड़ी निकाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) इन सभी मैचों पर पैनी नजर बनाए रखती है. क्योंकि क्रिकेट का खेल आईसीसी की देखरेख और निगरानी में ही होता है.
क्रिकेट के मैदान पर जब दो टीमों के खिलाड़ियों आपस में भिड़ते हैं तो, इस दौरान उनके बीच मैदान पर दोस्ती भी देखी जाती है. वो एक दूसरे के साथ काफी खुश भी नजर आते हैं और कभी-कभी इन दो टीमों के खिलाड़ियों में मैच के दौरान मैदान पर लड़ाई भी हो जाती है. ये खिलाड़ी जमकर एक दूसरे को बुरा-भला मैदान पर बोलते हैं. इसको क्रिकेट की भाषा में स्लेज बोला जाता है.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम स्लेज करने के लिए काफी जानी जाती है. ये दोनों टीमें दुनिया भर की सभी टीमों को अक्सर स्लेज करती थीं. वहीं भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच भी आज कल जमकर स्लेजिंग देखी जाती है. इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अक्सर मैदान पर भिड़ जाते हैं. ऐसा ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ भी देखा जाता है. वो भी मैदान पर भिड़ जाते हैं.
क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी हो जाती है. खिलाड़ी एक दूसरे को अपशब्द बोल देते हैं. ये खिलाड़ी अपना गुस्सा कभी-कभी अंपायर और अन्य खिलाड़ियों पर भी जाहिर कर देते हैं. ऐसे में आईसीसी एक्शन में आता है. क्रिकेट के मैदान पर नियमों का उल्लंघन करने वाले और आपस में भिड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए आईसीसी आचार संहिता बनाई है, जिसे अंग्रेजी में आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट कहा जाता है.
India pacer has been found guilty of breaching the ICC Code of Conduct against England.
More details ⬇️https://t.co/TN96YU8nsh
— ICC (@ICC) July 16, 2026
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के कई सारे लेवल आते हैं. इन लेवल के अंदर कई साले आर्टिकल जुड़े होते हैं. ये सभी लेवल और आर्टिकल खिलाड़ियों के क्रिकेट के मैदान पर किए गए अनुचित व्यवहार की सजा देने के काम आते हैं, तो आज हम आपको आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट ऐसे ही एक आर्टिकल के बारे में बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि, आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5 क्या है. इसमें खिलाड़ियों के कौन-कौन से अपराध आते हैं और उन प्लेयर्स को कौन-कौन सी सजा मिलती है.
क्या है ICC कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5?
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.5 इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसके खिलाफ अपमानजनक भाषा, एक्शन या इशारों का इस्तेमाल करने से संबंधित है. इसे आसान शब्दों में ‘सेंड-ऑफ’ (Send-off) नियम भी कहा जाता है. आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का आर्टिकल 2.5 आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 अपराध के अंतर्गत आता है.
इस नियम में उन खिलाड़ियों को दोषी पाया जाता है, जो क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी को आउट करने के बाद गुस्से में उनकी और चार्ज करते हैं या फिर उनके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. गेंदबाज या फील्डिंग टीम का कोई भी खिलाड़ी बल्लेबाज को आउट करने के बाद अधिक अग्रेसन दिखाता है, तो ये आर्टिकल लागू होता है और इसके तहत खिलाड़ियों को सजा दी जाती है. तो आइए इस आर्टिकल 2.5 की सजा के बारे में भी जानते हैं.
Pakistan batter has been found guilty of breaching the ICC Code of Conduct.
More details ⬇️https://t.co/l6zCccA32F
— ICC (@ICC) February 25, 2026
- आउट होने के बाद बल्लेबाज को अपमानजनक या उकसाने वाली भाषा कहना.
- बल्लेबाज के बिल्कुल पास जाकर अत्यधिक/उकसाने वाला जश्न मनाना.
- बल्लेबाज को पवेलियन की ओर आक्रामक तरीके से इशारा करना.
- ऐसा सेंड ऑफ देना, जिससे बल्लेबाज को अपमानित या भड़काया हुआ महसूस हो सकता है.
- ऐसा व्यवहार करना जिससे आक्रामक प्रतिक्रिया की संभावना पैदा हो, भले बल्लेबाज वास्तव में प्रतिक्रिया न दे.
आर्टिकल 2.5 में किस अपराध की मिलती है क्या सजा?
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करने और दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर डांट या फटकार जा सकता है. इसके अलावा खिलाड़ी पर मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है. इस उल्लंघन के दोषी खिलाड़ी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 या 2 डिमेरिट अंक जोड़ा जा सकता है. जो उसकी छवि को कम करता है.
India pacer fined for breaching the ICC Code of Conduct during the #T20WorldCup Final.https://t.co/NbnGMkIbzE
— ICC (@ICC) March 10, 2026
आज ICC ने इस भारतीय खिलाड़ी पर लिया एक्शन
ऐसा ही कुछ हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के साथ हुई है. उन्हें महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी को आउट होने के बाद आक्रामक जश्न मनाने के बाद आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5 का दोषी पाया गया है. इसके बाद उन पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है.
India pacer has been found guilty of breaching the ICC Code of Conduct in the Women’s Asia Cup final.
More details ⬇️https://t.co/bPb1AaTvah
— ICC (@ICC) September 14, 2026
क्रांति गौड़ पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 10 परसेंट जुर्माना लगाया गया है. गौड़ को आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी बेइज्जती करने वाली भाषा, हरकतें या इशारे करने से जुड़ा है, या जिससे बल्लेबाज आक्रामक रिएक्शन दे सकता है.
Kranti Gaud strikes in her very first over, picking up India’s first wicket! 👊
Watch the #DPWorldWomensAsiaCup2026 FINAL LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvSL #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/DDVdhnoc7W
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 13, 2026
क्रांति गौड़ के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, क्योंकि ये 24 महीने के समय में उनका पहला अपराध था. श्रीलंका की पारी के पहले ओवर में ओपनर इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद गौड़ ने पवेलियन की तरफ इशारा किया.
ये भी पढ़ें : EXPLAINER: टीम इंडिया ने किया इनकार, तो अब ट्रॉफी किसके पास रहेगी? जानिए क्या कहता है नियम
Explainer: क्या है ICC कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5? जानिए इसमें किस अपराध के लिए खिलाड़ी को मिलती है कौन सी सजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,