खबर शहर , Agra News: दयालबाग में चला बुलडोजर, नगला बूढ़ी में भट्ठी ध्वस्त – INA

आगरा। दयालबाग वार्ड 62 में सोमवार को नगर निगम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। टास्कफोर्स ने दयालबाग, सौ फुटा रोड, नगला बूढ़ी, राहुल विहार और वैष्णो धाम क्षेत्र में कार्रवाई कर काउंटर, टिनशेड और तख्त जब्त किए और जुर्माना वसूला। निगम की इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई।


नगर निगम की टीम ने इसके बाद नगला बूढ़ी क्षेत्र में एक हलवाई के प्रतिष्ठान में कोयला चालित भट्ठी के खिलाफ भी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्ठी को ध्वस्त करा दिया। सौ फुटा रोड पर आग लगने के बाद सड़क किनारे पड़ा लावारिस कार का ढांचा भी नगर निगम की कार्रवाई की जद में आया। टीम ने मौके से कार के जले हुए ढांचे को जब्त कर लिया। लंबे समय से सड़क किनारे पड़े इस ढांचे के कारण यातायात और आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस स्थान पर लोगों ने कचरा फेंकना शुरू कर दिया था।


वर्जन

– लोगों से अपील है कि वह सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें। किसी भी तरह का अतिक्रमण होगा, निगम उस पर कार्रवाई करेगा। –

संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त


Credit By Amar Ujala

Back to top button